Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

दिल्ली-MP सहित 4 राज्यों से 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:IED बनाने वाले सामान बरामद; सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे

Date:

 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों ने ISIS मॉड्यूल का खुलासा करते हुए कई राज्यों में छापेमारी के बाद 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आतंकियों के पास से IED बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान भी बरामद हुए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 5 संदिग्धों में दो दिल्ली से और एक-एक मध्य प्रदेश, तेलंगाना के हैदराबाद और झारखंड के रांची से है। रांची से ग्रुप का हेड अशरफ दानिश और दिल्ली से आफताब, सूफियान नाम के युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

अशरफ दानिश भारत से टेरर मॉड्यूल को ऑपरेट कर रहा था। रांची में उसके ठिकाने से एक देसी पिस्टल, कारतूस, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सल्फर पाउडर जैसे रसायन, कॉपर शीट, बॉल बेयरिंग, स्ट्रिप वायर, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, लैपटॉप, मोबाइल फोन और कैश मिला है।

आफताब और सूफियान मुंबई के रहने वाले हैं। मुंबई में इनके ठिकानों पर भी स्पेशल सेल ने रेड की है। वहां से भी हथियार और IED बनाने का समान बरामद मिला है। सभी संदिग्ध आतंकी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related