Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

बेगूसराय में कार-ऑटो की टक्कर में 5 की मौत:1 मिनट पहले भी ओवरटेक के दौरान टकराए, दूसरी बार में पलटा ऑटो

Date:

बेगूसराय में मंगलवार की सुबह ऑटो और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सभी ऑटो सवार हैं। कार में बैठे 3 लोग घायल हैं। हादसे के बाद लोगों के शव ऑटो में फंस गए।

बताया जा रहा है कि सभी लोग हाथीदह जंक्शन से बेगूसराय के लिए ऑटो से निकले थे। NH-31 फोरलेन पर बीहट रतन चौक के पास कार और ऑटो में टक्कर हो गई।

ऑटो में 11 लोग सवार थे। हादसे से 1 मिनट पहले कार ने ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं कर पाया। इसके बाद कार ने फिर ओवरटेक करना चाहा, इसी दौरान कार की बॉडी ऑटो से टकराई और ज्यादा स्पीड होने की वजह से ऑटो पलट गया। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

ऑटो में बैठे बबूल शर्मा ने बताया ने ऑटो में सफेद कार ने ठोकर मार दी। हम आगे वाली सीट पर बैठे हुए थे। दिल्ली से हम ट्रेन से आए थे। सारी सवारी अलग-अलग थी। विक्रम शीला ट्रेन से आए थे। ऑटो में 11 लोग सवार थे। इसमें से किसी को पहचानते नहीं थे। 4 बजे के करीब ट्रेन स्टेशन पर आई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...