Friday, July 31, 2026
Friday, July 31, 2026

चेन्नई एयर शो में 5 लोगों की मौत:मंत्री बोले- गर्मी से जान गई

Date:

चेन्नई—-चेन्नई के मरीना बीच पर रविवार को वायुसेना के एयर शो के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई। तमिलनाडु में इन मौतों को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। राज्य के हेल्थ मिनिस्टर सुब्रमण्यन ने कहा कि, ’15 लाख लोगों की भीड़ थी, गर्मी ज्यादा थी इसलिए 5 लोगों की मौत हुई। एयर फोर्स ने जितनी फैसिलिटी मांगी, उससे ज्यादा मुहैया कराई गई थीं।’सुब्रमण्यन ने कहा- कार्यक्रम स्थल पर डॉक्टरों और नर्सों के साथ दो मेडिकल टीमें तैनात थीं। साथ ही 40 एम्बुलेंस भी खड़ी थीं। उन्होंने यह भी कहा कि मरीना बीच पर पैरामेडिकल टीमों और पीने के पानी की भी व्यवस्था की गई थी। अस्पताल में जाने से पहले ही सभी मौतें हुई हैं।

AIADMK नेता कोवई सत्यन ने कहा, ‘अगर स्वास्थ्य मंत्री में थोड़ी भी शर्म है तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। लोगों को 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची। प्रशासन CM स्टालिन, उनके बेटे और परिवार की सेवा में लगा हुआ था। वे AC टेंट में बैठे हुए थे। सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए।’मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने 5 लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related