Friday, July 10, 2026
Friday, July 10, 2026

मोगा में 4 युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:एक की मौत, 3 घायल

Date:

मोगा—पंजाब के मोगा जिले के कस्बा कोट ईसे खां में काम से लौट रहे 4 लड़कों को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए कोट इसे खा के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया।

इस मामले को लेकर जांच अधिकारी नछतर सिंह ने बताया कि 25 वर्षीय मृतक सुक्खा सिंह के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उसका बेटा अपने दोस्तों के साथ काम से घर वापस आ रहा था। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रतन सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे करवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कपूरथला नगर निगम में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत, तीनों पदों पर कब्जा

नरिंदर सिंह मनसू बने कपूरथला नगर निगम के मेयर* *आप...