Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

बठिंडा में अकाली दल नेता के घर पर फायरिंग

Date:

 

बठिंडा–पंजाब के बठिंडा में अकाली दल के एक नेता के घर पर बाइक सवार तीन युवकों द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। देर रात हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है। अकाली दल नेता का भाई भी राजनीति में सक्रिय है और कांग्रेस से जुड़ा है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात करीब 11 बजे एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने कांग्रेस महासचिव किरणजीत सिंह गहरी और अकाली दल के वरिष्ठ नेता जगदीप सिंह गहरी के घर पर फायरिंग की। अज्ञात युवकों द्वारा नेताओं के घर पर गोली चलाए जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है। घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई है।

अकाली दल नेता जगदीप सिंह गहरी ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे एक बाइक पर तीन युवक आए और उनके घर पर फायरिंग करके फरार हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...