Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

फाजिल्का से अटारी तक बीएसएफ की साइकिल रैली शुरू:60 चालक तय करेंगे 491 किलोमीटर की दूरी

Date:

फाजिल्का–बीएसएफ के 60वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों के तहत, बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने आज सादकी, फाजिल्का से बीएसएफ जेसीपी अटारी, अमृतसर तक साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत-पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा पर 491 किलोमीटर की इस रैली का उ‌द्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, युवाओं के बीच स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना और उन्हें सीमा सुरक्षा बल में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।

साइकिल रैली को डीआईजी विजय कुमार एवं कमांडेंट, 55 बटालियन केएन त्रिपाठी की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल में बीएसएफ और नागरिक प्रतिभागियों सहित कुल 60 साइकिल चालक भाग ले रहे हैं, जो एकता और सहयोग का प्रतीक है। यह रैली अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ 491 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जो जेसीपी हुसैनीवाला और करतारपुर साहिब कॉरिडोर जैसे महत्वपूर्ण स्थानों से गुज़रते हुए 30 नवंबर, 2024 को जेसीपी अटारी, अमृतसर में समाप्त होगी। मार्ग के साथ-साथ, स्थानीय सीमावर्ती आबादी और युवाओं को जोड़ने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और हथियार प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी।

रैली का प्राथमिक उ‌द्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे के बारे में जागरूकता बढ़ाना, सीमावर्ती क्षेत्रों में युवाओं को स्वस्थ और नशा मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना, बीएसएफ और सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच बंधन को मजबूत करना और युवाओं को सीमा सुरक्षा बल में भर्ती होने के लिए प्रेरित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related