Friday, August 28, 2026
Friday, August 28, 2026

लुधियाना में 4 वर्षीय बच्ची से रेप के बाद हत्या, संबंध बनाकर अर्धनग्न हालत में तीसरी मंजिल से फेंकी बच्ची

Date:

लुधियाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आरोपी ने पहले चार साल की बच्ची से रेप किया और फिर उस बच्ची को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना में बच्ची की उसी वक्त मौत हो गई। वारदात के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल था। जांच के लिए लुधियाना के थाना मोती नगर की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। वारदात के बाद आरोपी क्राइम सीन से फरार हो गया। वारदात के बाद से अब पूरे मोहल्ले में सहम का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर शेरपुर के रंजीत नगर में स्थित फौजी कॉलोनी में उक्त आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। फौजी कॉलोनी में बने क्वार्टरों के बाहर एक बच्ची खेल रही थी, जिसे आरोपी ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी बच्ची को अपने कमरे में ले गया था। वारदात के बाद आरोपी बच्ची को क्वार्टर की तीसरी मंजिल पर ले गया और वहां से बच्ची को नीचे फेंक दिया। अर्धनग्न हालात में बच्ची को कंबल से लपेट नीचे फेंक दिया।

दोषी ने जैसे ही बच्ची को नीचे फेंका तो आसपास के लोगों ने बच्ची को गिरते देख लिया। जिसके बात तुरंत मोहल्ला वासी इकट्ठा हो गए। लोगों ने बताया कि बच्ची को एक कंबल से लपेटा हुआ था। उन्हें जोर से गिरने की आवाज आई तो बाहर आकर देखा। जहां एक कंबल में बच्ची लिपटी हुई थी और उसका काफी खून बह चुका था।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी करीब डेढ़ माह पहले की उक्त क्वार्टरों में रहने के लिए आया था। क्वाटर में कुल 120 से ज्यादा कमरे हैं। जिसमें 400 से ज्यादा लोग रहते हैं। दोषी भी इसी कवाटर में रहता था। आरोपी किसी निजी फैक्ट्री में काम करता था। उक्त आरोपी का नाम और अन्य जानकारियां पुलिस पता कर रही है।

फिलहाल थाना मोती नगर और सीआईए की टीमें भी जांच कर रही हैं। पुलिस एरिया के सीसीटीवी खंगाल रही है। साथ ही बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...

मोदी की सलाह का असर: 28 केंद्रीय मंत्री इंस्टाग्राम पर हुए एक्टिव, युवाओं से जुड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने...