Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

लुधियाना में राजा वड़िंग के आज 4 कार्यक्रम:मतदाताओं का करेंगे आभार

Date:

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आज शहर में पहुंच रहे हैं। वड़िंग शहर के उन मतदाताओं का धन्यवाद करेंगे जिन्होंने उन्हें वोट देकर सांसद बनाया। वड़िंग के आज लुधियाना में 4 कार्यक्रम हैं। सबसे पहले वह विधानसभा हलका दाखा के रजत रिजॉर्ट में सुबह 10 बजे जाएंगे। वहां वह करीब 12 बजे तक मतदाताओं से मिलेंगे। दोपहर 1 बजे वड़िंग हलका गिल के डेहलों में लोगों से मिलेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। शाम 4 बजे वह हलका सेंट्रल के किंग पैलेस पहुंचेंगे। जहां वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अंत में शाम 6 बजे वड़िंग पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर सिंह बैंस के नेतृत्व में सेलिब्रेशन प्लाजा में आत्म नगर और साउथ हलके के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनका धन्यवाद करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related