Friday, July 24, 2026
Friday, July 24, 2026

तालाब में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत, पहले दो डूबे…उनको बचाने में दूसरों की भी गई जान

Date:

कन्नौज: उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर गुरसहायगंज क्षेत्र में एक तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी होने पर आसपास के लोग पहुंचे और बच्चों के शवों को बाहर निकाला। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक पहले तो गहराई में जाने पर दो बच्चे डूबे थे। उन्हें बचाने में दो अन्य बच्चों की भी जान चली गई।बच्चों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

दरअसल  गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के समधन कस्बे के गर्दाबाद मोहल्ले के निवासी चार बच्चे-अब्दुल्ला (12), शादां (11), हसन (12) और जुनैद (13) सोमवार को पास में ही स्थित एक तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले जाने से डूब गये। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।बता दें कि 15 जुलाई की दोपहर को बच्चे गर्मी से परेशान होकर तालाब में नहाने गए थे। तभी चारों बच्चे तालाब के गहरे पानी में चले गए, आसपास में कोई नहीं था। इसलिए बच्चों को बचाया नहीं जा सका।

डूब जाने के काफी देर बाद कुछ स्थानीय लोग तालाब के नजदीक से गुजरे तो उन्होंने देखा कि बच्चों के कपड़े तालाब किनारे रखे हुए हैं, लेकिन बच्चे आसपास कहीं नहीं थे। तभी लोगों को शक हुआ और फिर उन्होंने तालाब में रेस्क्यू किया, जिसके बाद एक के बाद एक चारों बच्चों के शवों को तालाब से निकाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला-पन्नू

अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ...