Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

तेलंगाना में जहरीला इंजेक्शन देकर 300 कुत्तों की हत्या, एक महीने में 900 कुत्तों को मारा जा चुका

Date:

 

हैदराबाद–तेलंगाना के जगतियाल जिले के पेगडापल्ली गांव में 300 आवारा कुत्तों की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई। एक एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट के दावे के मुताबिक गांव के सरपंच ने दिसंबर में हुए चुनाव में जनता से कुत्तों से छुटकारा दिलाने का वादा किया था।

 

मामले में BNS और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। FIR में गांव के सरपंच और ग्राम पंचायत सचिव को दोषी ठहराया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सरपंच ने आवारा कुत्तों को मारने के लिए कुछ लोगों को काम पर रखा था।

 

इससे पहले जनवरी में ही तेलंगाना में कुल 600 कुत्तों को अलग अलग गांवों में जहर देकर मारने की घटना सामने आई थीं। इससे मरने वाले कुल कुत्तों की संख्या 900 पहुंच गई है।

 

पुलिस बोली- दफनाने की जगह से 80 कुत्तों के शव निकाले गए

 

पुलिस ने बताया कि दफनाने की जगह से लगभग 70 से 80 कुत्तों के शव निकाले गए। ऐसा लग रहा था कि शवों को तीन से चार दिन पहले दफनाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...