Saturday, October 17, 2026
Saturday, October 17, 2026

हिमाचल में दिल्ली के 3 पर्यटकों की मौत:सड़क हादसे में 3 घायल

Date:

 

पतलीकूहल, कुल्लू–हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में आज एक सड़क हादसे में दिल्ली के 3 पर्यटकों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायलों का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिए है।

 

सूचना के अनुसार- यह हादसा आज सुबह 8 बजे के करीब चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर कुल्लू से 10 किलोमीटर पहले बबेली क्षेत्र में आईटीबीपी (ITBP) केंद्र के गेट के पास हुआ। दिल्ली से छह टूरिस्ट मनाली घूमने आ रहे थे। इस दौरान इनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। इससे तीन लोगों को मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related