Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

अमृतसर में बस की छत पर चढ़े 3 यात्री मरे:BRTS के लेंटर से टकरा रोड पर गिरे

Date:

अमृतसर-पंजाब के अमृतसर में सोमवार देर रात एक हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब एक प्राइवेट बस (PB03BG-6147) की छत पर बैठे करीब 15 युवक बस रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (BRTS) के बढ़े हुए लेंटर से टकरा गए। इनके गिरने की सूचना बस ड्राइवर को करीब आधा किलोमीटर आगे जाकर मिली।

मृतकों की पहचान गुरसिमरनदीप सिंह, सिकंदर सिंह और सतिंदर सिंह के रूप में हुई है। जबकि, खुशविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। ये सभी मुक्तसर साहिब के गांव बालमगढ़ के रहने वाले थे।

ड्राइवर लिया गया कब्जे में
मकबूलपुरा की SHO अमनदीप कौर ने कहा कि बस भरी हुई थी। बस ड्राइव को पकड़ लिया है। उसे करीब आधा किलोमीटर आगे जाकर पता चला था कि बस पर बैठे युवक चोटिल हुए हैं।

वहीं, मुक्तसर के रामगढ़ निवासी यात्री रणजीत ने बताया कि बस ड्राइवर ने युवकों को अंदर बैठने के लिए कहा था। 15 के करीब युवक छत पर चढ़ गए और उन्होंने किसी की नहीं सुनी। रात तकरीबन 9 बजे बस बाबा बुड्‌ढा साहिब (तरनतारन) से मुक्तसर साहिब के लिए निकली थी।

बस अल्फा वन (अब नेक्सस मॉल) के सामने से निकली। ट्रैफिक से बचने के लिए ड्राइवर ने बस को BRTS लेन में डाल दिया। पेट्रोल पंप के सामने बने स्टेशन से बस गुजरी तो छत पर बैठे युवक सीधे स्टेशन की छत की चपेट में आ गए।

राहगीर ने देख रुकवाई बस
घटना के बाद बस को रोकने वाले अमृतसर के नितिन ने बताया कि बस नॉर्मल स्पीड पर थी। हादसे के बाद भी बस ड्राइवर को इसकी जानकारी नहीं हुई और वह बस चलाता रहा। घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर आगे उन्होंने बस को तारां वाला पुल के पास घेरा और ड्राइवर को हादसे की जानकारी दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related