Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

अमृतसर में पिंगलवाड़ा से भागे 3 बच्चे: भीख मांगते पकड़े थे

Date:

अमृतसर—पंजाब सरकार के “जीवनज्योत 2.0” अभियान के तहत अमृतसर से बीते सप्ताह पकड़े गए 6 नाबालिग भिखारी बच्चों में से तीन पिंगलवाड़ा के केयर सेंटर से फरार हो गए। ये सभी बच्चे जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) द्वारा एक हफ्ते पहले शहर की सड़कों से उठाए गए थे और फिलहाल ऑल इंडिया पिंगलवाड़ा चैरिटेबल सोसाइटी के देखरेख में रखे गए थे।
बताया गया है कि तीनों बच्चे, जिनकी उम्र 10 से 15 वर्ष के बीच थी, अपने परिवारों के साथ अमृतसर आए थे। यहां आकर इन्होंने भीख मांगना शुरू कर दिया। इन्हें पकड़े जाने के बाद पिंलगवाड़ा में रखा गया था। यहां से ये बच्चे बस स्टैंड के पास से एक दीवार पर सीढ़ी लगाकर भाग निकले।
हैरानी की बात यह है कि उन्हें पहले से जानकारी थी कि उस हिस्से में सीसीटीवी नहीं है। स्पष्ट है कि इन्होंने भागने से पहले पूरे केंद्र की रेकी की और प्लान बनाया। जिसके बाद वे पिंगलवाड़ा केयर सेंटर से भागने में सफल रहे।
DCPU की ओर से इस मामले में रामबाग पुलिस थाने में डेली डायरी रिपोर्ट (DDR) दर्ज करवा दी गई है। पुलिस का कहना है कि बच्चों ने बुधवार-वीरवार की रात रात 1:30 बजे से 2:00 बजे के बीच फरारी को अंजाम दिया। सुरक्षा के लिए दो महिला कांस्टेबलों को तैनात किया गया था, लेकिन इसके बावजूद बच्चे भागने में सफल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related