Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

महाशिवरात्रि मेले में गोलगप्पा खाने से 20 बच्चे बीमार: इलाज जारी

Date:

 

पलामू—पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के द्वारिका पंचायत अंतर्गत रघुआखाड़ गांव में महाशिवरात्रि मेले के दौरान गोलगप्पा खाने के बाद लगभग 20 बच्चे बीमार पड़ गए। इन सभी बच्चों में उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन के लक्षण पाए गए हैं। फिलहाल, सभी प्रभावित बच्चों का इलाज पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के अवसर पर रघुआखाड़ में एक मेला आयोजित किया गया था। इसमें द्वारिका, यादव टोला, जमुआटांड़ सहित आसपास के कई गांवों के बच्चों ने गोलगप्पा खाया था। रविवार रात से ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी और सोमवार सुबह तक कई बच्चों की हालत गंभीर हो गई।

 

बीमार बच्चों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र लाया गया

 

ग्रामीणों ने तत्काल पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम एंबुलेंस के साथ गांव पहुंची। बीमार बच्चों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related