Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

पाक बॉर्डर के पास 2 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

Date:

 

गुरदासपुर—गुरदासपुर में 2 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भारत-पाक बॉर्डर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर रात करीब 1 बजे हमलावर गांव आदियां पुलिस चौकी के अंदर घुसे और ताबड़तोड़ 6 गोलियां मारीं। दोनों पुलिसकर्मियों को संभलने तक का टाइम नहीं मिला। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

सुबह थाना दोरांगला के SHO बनारसीदास ने कॉल किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच कमलजीत सिंह को कॉल किया, जिसके बाद वह पुलिस चौकी पहुंचे, जहां कमरे के अंदर दोनों की लाश पड़ी हुई थी।

मृतकों की पहचान होमगार्ड के जवान अशोक कुमार और पंजाब पुलिस के एएसआई गुरनाम सिंह के नाम से हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भेज दिया गया है।

 

एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी एक ही चौकी में तैनात थे और रात में ड्यूटी के दौरान उन्हें गोली मारी गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। अभी गोली किसने मारी इसका पता नहीं चल सका है। वहीं BSF के डीआईजी जेके विरदी भी मौके पर पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related