Wednesday, September 23, 2026
Wednesday, September 23, 2026

जालंधर में 144 लागू, नो फ्लाई जोन घोषित, जानें वजह

Date:

 

पंजाब चुनाव प्रचार के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शुक्रवार को चुनावी रैली के लिए जालंधर आएंगे और बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे। पीएम के कल दौरे को लेकर जालंधर में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही नो फ्लाई जोन की भी घोषणा की गई है। यह आदेश गुरुवार दोपहर एडीसी जालंधर डा. अमित महाजन ने दिए।

डा. अमित महाजन के मुताबिक जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसके तहत जिले में किसी भी तरह की उड़ान पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इस प्रतिबंध में प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर को छोड़कर सिविल रिमोट, संचालित विमान प्रणाली, ड्रोन, हेलीकॉप्टर, वीवीआईपी हेलीकॉप्टर और अन्य विमानों की उड़ानें शामिल हैं। एडीसी द्वारा जारी किए गए आदेश शुक्रवार 24 मई को दोपहर 1 बजे से रात करीब 9 बजे तक लागू रहेंगे।

इसके सिवा प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे के चलते लुधियाना, जालंधर और फगवाड़ा में अलग-अलग जगहों से रूट डायवर्ट किया गया है। इस संबंध में पुलिस ने अमृतसर से लुधियाना, लुधियाना से अमृतसर और लुधियाना से हिमाचल प्रदेश और पठानकोट जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान भी जारी किया है। जिले में सुरक्षा के मद्देनजर ये डायवर्जन 24 मई शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related