Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

बाढ़ से लोगों के बचाव हेतु 115 राहत कैंप जारी, 4533 लोगों को दिया आश्रय: हरदीप सिंह मुंडियां

Date:

 

चंडीगढ़, 10 सितंबर:

पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री स हरदीप सिंह मुंडियां ने आज यहाँ बताया कि बाढ़ के दौरान पिछले 24 घंटों में प्रदेश में और 88 गांव, 374 व्यक्ति तथा 55 हेक्टेयर खेती योग्य जमीन प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार अब तक प्रदेश के 22 जिलों में प्रभावित गांवों की कुल संख्या 2185 और प्रभावित व्यक्तियों की संख्या 3,88,466 तक पहुंच गई है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान फिरोजपुर में एक और व्यक्ति की जान चली गई है, जिससे 15 जिलों में कुल मृतकों की संख्या 53 हो गई है। उन्होंने बताया कि पठानकोट में तीन व्यक्ति अभी भी लापता हैं।

उन्होंने आगे बताया कि इसी अवधि में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 91 और लोगों को बाहर निकाला गया है, जिससे अब तक बचाए गए लोगों की संख्या 23,297 हो गई है। वर्तमान समय में प्रदेश भर में 115 राहत कैंप जारी हैं, जिनमें 4533 लोग बसेरा कर रहे हैं।

फसलों के नुकसान के बारे में जानकारी साझा करते हुए स हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि 18 जिलों में क्षतिग्रस्त फसलों का कुल रकबा 1,91,981.45 हेक्टेयर तक पहुंच गया है।

राजस्व मंत्री ने बताया कि 10 सितंबर तक 22 जिलों के 2185 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं तथा प्रभावित आबादी की संख्या 3,88,466 तक पहुंच गई है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एन.डी.आर.एफ की 14 टीमें, एस.डी.आर.एफ की 2 टीमें, फौज की 18 टुकड़ियां तथा 1 इंजीनियर टास्क फोर्स तैनात है। भारतीय वायुसेना एवं फौज के लगभग 30 हेलीकॉप्टर बचाव कार्यों में सहायता कर रहे हैं। इसके अलावा मौजूदा राहत कार्यों में 182 किश्तियां शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related