Wednesday, August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026

जम्मू-कश्मीर की 24 सीटों पर 9 बजे तक 11% वोटिंग , शाह बोले- आतंकवाद-बेरोजगारी के खिलाफ वोट डालें

Date:

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में आज 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। इसमें 23.27 लाख वोटर्स शामिल होंगे।

सुबह 9 बजे तक 11.11 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा किश्तवाड़ 14.83% मतदान हुआ, जबकि सबसे कम पुलवामा में 9.18% वोट डाले गए।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- बेरोजगारी, आतंकवाद के खिलाफ वोट डालें। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- वोट डालते वक्त यह जरूर याद रखें कि जम्मू-कश्मीर को राज्य से UT बनाने का मजाक किसने किया।

पहले फेज में अनंतनाग की 7, पुलवामा की 4, कुलगाम, किश्तवाड़ और डोडा की 3-3, शोपियां और रामबन की 2-2 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। डोडा, रामबान और किश्तवाड़ जिले जम्मू डिवीजन जबकि अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां कश्मीर डिवीजन में आते हैं। पुलवामा की पंपोर सीट पर सबसे ज्यादा 14 कैंडिडेट हैं। वहीं अनंतनाग की बिजबेहरा सीट पर केवल 3 उम्मीदवारों के बीच में चुनावी लड़ाई है।

अलग-अलग राज्यों में रह रहे 35 हजार से ज्यादा विस्थापित कश्मीरी पंडित भी वोट डाल सकेंगे। उनके लिए दिल्ली में 24 स्पेशल बूथ बनाए गए हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले फेज में 219 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 9 महिलाएं और 92 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। 110 कैंडिडेट्स करोड़पति हैं, जबकि 36 पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related