Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

पंजाब में 1000 किलोमीटर लंबी लिंक सड़कें बनेंगी:सरकार ने जारी किया टेंडर

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब सरकार ने खस्ताहाल लिंक सड़कों पर फोकस किया है। 1000 किलोमीटर सड़कें बनाने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। पहली बार सड़कों के लिए पांच साल तक रखरखाव का ठेका होगा।ताकि सड़क टूटने पर तुरंत मरम्मत की जा सके। पहले यह एक साल के लिए होता था। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बजट में सड़कों के लिए उचित फंड रखने का भी फैसला किया था।

जानकारी के मुताबिक 21 मार्च से 28 मार्च तक चले विधानसभा सेशन में भी लिंक सड़कों की खस्ताहाल का मुद्दा उठा था। उस समय सरकार की दलील थी कि ग्रामीण एरिया की लिंक सड़कों का काम आरडीएफ की राशि केंद्र सरकार से न मिलने की वजह से रुका हुआ।सरकार नॉबार्ड से कर्ज लेकर सड़कें बनाने जा रही हैं। जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा बजट में भी सड़कों व अन्य चीजों का प्रावधान किया गया था।

सरकार इस तरह से सड़कों को सुधारने की प्लानिंग कर रही है कि इस साल के अंत तक सारी सड़कों बनाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा सरकार की तरफ से अमृतसर, जालंधर, मोहाली, लुधियाना और पटियाला में वर्ल्ड क्लास रोड बनाने का फैसला लिया है। इस एरिया में कुछ सड़कों को चुना गया है। जहां पर यह काम होगा। यह पर रोड सेफ्टी इन्फ्रास्ट्रक्चर तय होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related