Monday, October 12, 2026
Monday, October 12, 2026

पंजाब में 100 आम आदमी क्लिनिकों का उद्धाटन आज

Date:

 

फतेहगढ़ साहिब- फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद की नई अनाज मंडी में आज 28 मार्च को राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल विशेष तौर पर शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।समारोह राज्य भर में नए बने 100 आम आदमी क्लीनिकों के उद्घाटन के मौके पर आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं।

 

बीते दिनीं डिप्टी कमिश्नर पूजा स्याल ग्रेवाल ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अंतिम तैयारियों को लेकर निर्देश जारी किए थे। उन्होंने अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ सभी प्रबंध समय रहते पूरे करने के आदेश दिए।

प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं पूरी

 

प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल और आसपास सफाई, पानी का छिड़काव, निर्बाध बिजली सप्लाई, अस्थायी शौचालय, बैरिकेडिंग, टेंट, पीने के पानी, फायर ब्रिगेड, मेडिकल सुविधाएं और पार्किंग जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस और अन्य विभागों की टीमें भी मौके पर तैनात रहेंगी ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। यह रैली 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related