Monday, June 1, 2026
Monday, June 1, 2026

पंजाब के तरनतारन उपचुनाव रिजल्ट

Date:

जाब के तरनतारन में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बनाए काउंटिंग सेंटर में EVM से वोटों की गिनती हो रही है। कुल 16 राउंड में मतगणना होगी। जिसमें से 7 राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है।

शुरुआती 3 राउंड में अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा ने बढ़त ली। इसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के हरमीत संधू ने लीड ली। 7वें राउंड के बाद AAP कैंडिडेट 1836 वोटों से लीड लेकर आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज तीसरे, खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल-वारिस पंजाब दे के मनदीप सिंह खालसा चौथे और भाजपा उम्मीदवार हरजीत संधू 5वें नंबर पर हैं।

तरनतारन में 11 नवंबर को 60.95% वोटिंग हुई थी। पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में इस सीट पर 65.81% वोटिंग हुई थी। जिसमें AAP के कश्मीर सिंह सोहल ने चुनाव जीता था। उनके निधन से यह सीट खाली हुई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related