Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

पंजाब की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 4 की मौत:मलबे में दबे 33 वर्कर निकाले,

Date:

पंजाब के मुक्तसर में गुरुवार देर रात पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। 4 वर्करों की मौत हो गई, एक की हालत गंभीर है। मलबे से 33 लोगों को निकाला गया है। बचाव एवं राहत कार्य जारी है। घायलों को बठिंडा एम्स में भेजा गया है। फैक्ट्री में कुल 40 लोग काम करते थे।

घटना सिंघेवाला गांव में रात 1.30 बजे हुई। यहां काम करने वाले वर्कर अरुण ने बताया कि “हम रात की शिफ्ट के बाद सो रहे थे, तभी अचानक धमाका हुआ और कई लोग मलबे के नीचे दब गए। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री की इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया।”
लंबी के डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि अब तक मलबे से चार शव निकाले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री वैध थी। लाइसेंस भी है। फैक्ट्री रिहायशी इलाके से दूर खेतों में बनाई गई थी। कारणों की जांच की जा रही है।

मुक्तसर के SSP अखिल चौधरी ने कहा कि सुबह पुलिस को सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि यहां दो सेटअप किए हुए थे। एक तरफ पटाखे बनाए जा रहे थे, दूसरी तरफ उन्हें पैक किया जा रहा था। रात को पटाखों में आग लगी और धमाका हुआ। इससे बिल्डिंग गिर गई। तब कुछ वर्कर काम कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...