Thursday, August 20, 2026
Thursday, August 20, 2026

देहरादून में रिलायंस शोरूम डकैती का मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार बिहार से गिरफ्तार, लूटी हुई ज्वेलरी मिलेगी वापिस?

Date:

Dehradun Reliance Jewels Robbery Case: देहरादून में नौ नवंबर को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हुई डकैती का मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार वैशाली बिहार में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को बिहार पुलिस ने दबोचा है। दून पुलिस ने आरोपी पर दो लाख का इनाम घोषित किया था। बिहार गई दून पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जाएगा।

विदित है कि नौ नवंबर को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हथियारबंद बदमाशों ने 14 करोड़ की डकैती की थी। तब से लेकर अब तक दून पुलिस पुलिस बदमाशों की तलाश में बिहार सहित अन्य प्रदेशों में लगातार दबिश दे रही है। डकैती प्रकरण में अभी तक दून पुलिस आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें दो लाख का इनामी विक्रम कुमार भी शामिल है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रिलायंस ज्वेल्स लूट प्रकरण में घटना में शामिल मुख्य आरोपी प्रिंस तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उन्होंने खुद बिहार जाकर एडीजी एसटीएफ बिहार तथा एसएसपी वैशाली के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित किया गया था। जांच के दौरान गैंग तथा आरोपियों के संबंध में मिल रही महत्वपूर्ण जानकारियों को लगातार बिहार एसटीएफ तथा बिहार पुलिस के साथ साझा किया जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related