Tuesday, May 26, 2026
Tuesday, May 26, 2026

दिल्ली के सुप्रसिद्ध बैंड की धुन पर खूब थिरके भगवान् श्री राम के सेवक

Date:

चंडीगढ़ 15 जनवरी, 2024 : देश की पवित्र नगरी श्री अयोध्या जी में करोड़ों लोगों की आस्था के भगवान् श्री राम जी के जन्मस्थली पर बने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आज चंडीगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ हजारों भगवान् श्री राम जी के सेवकों ने आयोजित हुई कलश यात्रा में भाग लिया | ऐसा प्रतीत हो रहा था कि चहुँ तरफ आज भगवान श्री राम जी के सेवकों की सेना खड़ी हुई थी | इस विशाल कलश यात्रा के आयोजकों के अथक प्रयासों के चलते मानों पूरा चंडीगढ़ राम मय हो गया | यह कलश यात्रा सेक्टर 23 को शाम को शुरू हुई और सेक्टर 22, 21, 20 से होते हुए सेक्टर 34 के प्रदर्शनी मैदान पर समाप्त हुई |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related