Tuesday, September 1, 2026
Tuesday, September 1, 2026

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी

Date:

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ दो फरवरी को आम आदमी पार्टी(आप) दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

इस बात की जानकारी देते हुए आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया ब्लॉक को स्पष्ट बहुमत था। इसलिए पहले बीजेपी ने पार्षदों के खरीद-फरोख्त की कोशिश की। जब वे इसमें सफल नहीं हुए तो साजिश के तहत चुनाव टाल दिया गया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 30 जनवरी को जब चुनाव कराया गया तो आप और कांग्रेस के पास 20 वोट थे जबकि बीजेपी के पास सिर्फ 16 वोट थे। लेकिन भाजपा के पीठासीन अधिकारी ने फर्जी तरीके से हमारे 8 वोटों को अवैध कर भाजपा प्रत्याशी को नया मेयर घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जनता का पैसा जनता को वापस दे रही ‘‘आप’’ सरकार- भगवंत सिंह मान

- विरोधी पार्टियां चाहे जो मर्जी कर लें,...