Wednesday, May 6, 2026
Wednesday, May 6, 2026

खन्ना में टैंकर ने बच्चे को कुचला:मंजी साहिब में माथा टेक कर लौट रहा था वापस, मौके पर तोड़ा दम, पड़ोसी घायल

Date:

पंजाब के खन्ना में नेशनल हाईवे पर बुधवार की रात को दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने पड़ोसी संग मंजी साहिब में माथा टेकने के बाद घर लौट रहा था। उसके ऊपर कैंटर चढ़ गया। मृतक की पहचान चिराग पासवान निवासी खटीका मोहल्ला खन्ना के तौर पर हुई। जबकि एक्टिवा चला रहा पड़ोसी भरत विजन घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, गग्गड़माजरा के पास फुटपाथ पर एक युवक गिरा पड़ा था। राहगीर उसकी मदद के लिए वहां इकट्ठे हुए। लोगों को देख एक व्यक्ति ने अपनी वेगनआर कार जीटी रोड के बीच खड़ी कर दी। इसी बीच एक्टिवा पर भरत और 10 वर्षीय बच्चा चिराग पीछे आ रहे थे। इनके पीछे कैंटर था। कैंटर ने एक्टिवा को टक्कर मारी। पीछे बैठा बच्चा चिराग उछल कर सड़क पर गिर गया। एक्टिवा चालक भरत एक तरफ गिर गया। कैंटर बच्चे के ऊपर से निकल गया और कार से भी टक्कर हुई। मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...