Sunday, August 2, 2026
Sunday, August 2, 2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी

Date:

नेशनल : बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बीच, कांग्रेस नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी भरे पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर के साथ राहुल गांधी का नाम शामिल किया गया है।

एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में वाराणसी के सिगरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि धमकी देने वाले यूजर के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। पोस्ट में केवल राहुल गांधी का ही नहीं, बल्कि एआईएमआई (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का भी जिक्र किया गया है।

एनएसयूआई के पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ऋषभ पांडे ने बताया कि एक यूजर, बुद्धादित्य मोहंती ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट किया है, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। इस पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई का महिमा मंडन भी किया गया है।एनएसयूआई ने कहा कि “राहुल गांधी हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चल रहे हैं और संविधान की रक्षा की बात कर रहे हैं। ऐसे में हम उनके खिलाफ इस आपराधिक मानसिकता को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी मांग है कि इस व्यक्ति के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...