Saturday, October 10, 2026
Saturday, October 10, 2026

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ कानूनी शिकंजा, पंजाब के दो जिलों में अलग-अलग FIR दर्ज

Date:

 

सूत्रों के अनुसार पाठक के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामले दर्ज

कुछ दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे संदीप पाठक

चंडीगढ़, 3 मई
पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका हुआ है। राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। सूत्रों के मुताबिक, उनके खिलाफ अलग-अलग जिलों में दो FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें गैर-जमानती धाराएं शामिल हैं। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी की आशंका तेज हो गई है और राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैल गई है। ऐसी सूचना है कि पंजाब पुलिस उन्हें किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है।
सूत्रों के अनुसार, इन मामलों में गंभीर आरोपों की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि संदीप पाठक की संभावित गिरफ्तारी पंजाब की राजनीति में बड़ा भूकंप ला सकती है।
गौरतलब है कि संदीप पाठक साल 2020 से पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रभारी के तौर पर सक्रिय रहे। हाल ही में उन्होंने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आ रही है कि उनके ऊपर बेहद गंभीर और संगीन आरोप लगे हैं। यदि पुलिस जांच में ये आरोप सही साबित होते हैं, तो उनके लिए कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। गैर-जमानती धाराएं होने के चलते उनकी सियासी राह भी कठिन हो सकती है।
फिलहाल, पूरे मामले में आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है, लेकिन यह घटनाक्रम पंजाब ही नहीं, राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ा असर डालने की क्षमता रखता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...