Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

HISAR: महिला स्कूल टीचर की बेरहमी से हत्या, पति ने दी खौफनाक मौत

Date:

 

हिसार: हिसार के सेक्टर 13 में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि गुस्से में पति ने पहले पत्नी की छाती ओर सिर में प्रेस (इस्त्री) से वार किया और फिर गला दबाकर उसकी जान ले ली। मृतका की पहचान सोनिया (36) के रूप में हुई है। जो संत नगर की रहने वाली थी। करीब 8 साल पहले उसकी शादी सेक्टर-13 निवासी सौरभ से हुई थी। दंपति की एक 6 साल की बेटी भी है। सोनिया एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी। जबकि उसका पति टूर एंड ट्रैवल का काम करता है।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम जब सोनिया ने फोन नहीं उठाया। तो उसका भाई चिंतित होकर ससुराल पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने देखा कि सोनिया का शव घर में पड़ा था। उसकी छाती में प्रेस घोंपी हुई थी और गला दबाने के निशान भी थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। वारदात के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। वही मृतका के भाई ने सिविल लाइन थाने में पति सौरभ, उसके भाई, भाभी और मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। परिवार का आरोप है कि दहेज को लेकर सोनिया को लगातार परेशान किया जाता था।

 

मृतका के मामा विशम्बर कथूरिया ने बताया कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। करीब 3 महीने पहले भी उसके गला दबाने की कोशिश की गई थी। जिसको लेकर पंचायत भी हुई थी। लेकिन आज इन्होंने ये काम कर दिया। परिजनों का कहना है कि पति और उसके भाई के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें सोनिया को अक्सर निशाना बनाया जाता था। बावजूद इसके वह अपनी बेटी के भविष्य के लिए उस घर में रह रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related