Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

खत्म हुआ इंतजार! हरियाणा को मिलेंगे 2500 नए पटवारी, लाल डोरा के कामों में आएगी रफ्तार

Date:

 

 

चंडीगढ: प्रदेश में अगले 4 दिनों में करीब 2500 नए पटवारियों को नियुक्ति मिलेगी। भू अभिलेख निदेशालय ने हाल में सभी पटवारियों से तैनाती के लिए उनके पसंद के 5-5 जिलों के नाम मांगे थे। इसके साथ ही पटवारियों से राजस्व विभाग समेत कुल 7 विभागों में तैनाती के लिए विकल्प पूछे थे। नए पटवारियों ने विकल्प से संबंधित ब्योरा विभागीय पोर्टल पर डाल दिया है।

 

पटवारियों से राजस्व विभाग, कंसोलेटेडेशन ऑफ होल्डिंग्स डिपार्टमेंट, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, वन विभाग, नगर निगम गुरुग्राम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, शहरी स्थानीय निकाय विभाग व लोक निर्माण विभाग में तैनाती का विकल्प पूछा था। नए पटवारियों को तैनाती के बाद प्रदेश में पटवार सर्कलों की संख्या 2691 से बढ़ाकर 5077 की जाएगी।

 

भू अभिलेख निदेशक डॉ. यशपाल ने कहा कि सबसे पहले रिक्त पदों को भरा जाएगा। सर्वाधिक स्वामित्व/लाल डोरा से संबंधित कार्यों के लिए 1500 पटवारियों की तैनाती होगी। करीब ढाई महीने में नए पटवार सर्कल भी बन जाएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related