Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

मूसेवाला का नया गाना ‘लॉक’ रिलीज

Date:

पंजाबी संगीत प्रेमियों और सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए नया गीत ‘लॉक’ रिलीज हो गया है। इस गीत के रिलीज से पहले ही एक सप्ताह से भी कम समय में इसके टीजर को 1.5 मिलियन व्यू मिल चुके थे। वहीं, गीत को रिलीज के 30 मिनट में 5 लाख व्यू मिल गए। यह गाना सिद्धू मूसेवाला का इस साल का पहला गाना है। उनकी मौत के बाद से अब तक कुल 9 गाने रिलीज हो चुके हैं।

गीत में सिद्धू मूसेवाला के पिता एक हीरो की तरह नजर आ रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला की छवि उनके पिता बलकौर सिंह में दिख रही है। गाने ‘लॉक’ को प्रसिद्ध म्यूजिक प्रोडक्शन कंपनी द किड ने प्रोड्यूस किया है। द किड कंपनी पहले भी सिद्धू मूसेवाला के कई हिट गानों का निर्माण कर चुकी है। इस गाने के वीडियो का निर्देशन नवकरण बराड़ ने किया है। दोनों के आधिकारिक पेज पर इस गाने का पोस्टर साझा किया गया है।

गाने के पोस्टर को शेयर करते हुए द किड ने लिखा, “चारों तरफ देखो, हम लीडर हैं। हम जो भी करेंगे, वह हम तय करेंगे, और बाकी लोग हमारी राह का अनुसरण करने की कोशिश करेंगे।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related