Sunday, August 23, 2026
Sunday, August 23, 2026

पंजाब में 2 साल के बच्चे पर चढ़ी कार, महिला चला रही थी गाड़ी

Date:

 

मोहाली–पंजाब के मोहाली में 2 साल का बच्चा भागता हुआ कार के नीचे आ गया। कार महिला चला रही थी। कार के आगे और पीछे वाले टायर बच्चे के ऊपर से गुजर गए। तभी पास से जा रहीं महिलाएं दौड़ती हुई आईं और बच्चे को संभाला। बच्चा बिल्कुल ठीक था।कार निकलने के बाद वह खुद ही खड़ा हो गया। इसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद कहा कि बच्चे को चोट नहीं आई है। घटना 21 जनवरी को नयागांव इलाके की है।

परिवार ने बताया कि 2 साल का अयान मंगलवार को घर के बाहर खेल रहा था। परिवार के लोग भी गली में ही बैठे हुए थे। गली से एक महिला कार में जा रही थी। अचानक अयान दौड़ता हुआ कार के सामने आ गया। कार का अगला और पिछला टायर अयान के ऊपर से गुजर गया।

छोटी हाइट होने की वजह से कार चला रही महिला बच्चे को सामने से आते हुए देख नहीं पाई। उन्होंने अयान को उठाया तो वह ठीक था। इसके बाद महिला कार ड्राइवर आगे जाकर रुक गई। वह तुरंत मौके पर आई और अयान और उसके परिवार के सदस्यों को अपनी कार से चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-16 अस्पताल लेकर पहुंची।अस्पताल में डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बताया कि अयान बिल्कुल ठीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related