Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

CM मान की पत्नी दिल्ली चुनाव में एक्टिव

Date:

दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में भले ही पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर का नाम शामिल नहीं है, लेकिन वह भी दिल्ली चुनाव में प्रचार की कमान संभाल रही हैं और पिछले कई दिनों से दिल्ली में सक्रिय हैं।

वह कई विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के पक्ष में घर-घर जाकर प्रचार कर रही हैं। वह पंजाब में सरकार द्वारा किए गए अच्छे कामों के बारे में बताकर लोगों को पार्टी से जोड़ रही हैं। नेताओं को भी उम्मीद है कि इससे पार्टी को फायदा मिलेगा।

यह पहली बार नहीं है जब डॉ. गुरप्रीत कौर चुनाव प्रचार के लिए उतरी हों। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी वह अपने गृह जिले संगरूर में सक्रिय रही थीं। इसके बाद जालंधर लोकसभा चुनाव सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहे। उस समय सीएम ने जालंधर में मकान किराए पर लिया था।

उस दौरान भी गुरप्रीत कौर ने कमान संभाली थी। वह कैंप हाउस में खुद शिकायतें सुनती थीं, साथ ही प्रचार भी करती थीं। पार्टी ने बड़े अंतर से चुनाव जीता था। हालांकि, हरियाणा चुनाव में वह प्रचार से दूर रहीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related