Tuesday, October 6, 2026
Tuesday, October 6, 2026

जेजेपी कानूनी प्रकोष्ठ का विस्तार, 77 पदाधिकारी घोषित

Date:

चंडीगढ़, 10 फरवरी। 

जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए 77 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट बलवान सुहाग व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद कानूनी सेल में 77 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। इनमें अवतार सांगवान को अहम जिम्मेदारी देते हुए कानूनी सेल का प्रदेश प्रभारी बनाया गया हैं। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर एडवोकेट रणबीर दहिया, शेर सिंह खर्ब, सुरेश राणा, वीरेंद्र सिवाच और हरी सिंह बूरा को नियुक्त किया हैं। नरेंद्र खर्ब, जिले सिंह, महेंद्र संधू, कर्म सिंह राणा, प्रदीप डागर, जिम्मी चौधरी, परमजीत सिंह, पूनम सांगवान, मनोहर लाल सरदाना, सुरेंद्र गुलिया और एडवोकेट वरुण सिंह ढांडा प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे।

 

जेजेपी कानूनी सेल में सुनील भारद्वाज, ईश्वर पूनिया, नीरज गंडास, विनोद राणा, कुमार रामपाल, राकेश सांगवान, ओमप्रकाश, केके चहल, राम काला सिहाग रिटायर्ड एडीए, डीपी देशवाल, रविंद्र अहलावत, सरदार जोगिंद्र सिंह बाजवा, मांगे राम तुंडवाल और रण सिंह सांगवान को प्रदेश महासचिव बनाया हैं। प्रदेश सचिव के पद पर जय भगवान गहलोत, हरपाल दूहन, एसएन सिंह, केएस ढांडा, सतबीर सिंह, उमेद सिंह, ब्रह्म त्यागी, कपूर सिंह मलिक, फकीर चंद भांभू, मेहर चंद सांगवान, प्रदीप बजाड़, रविंद्र बखेता और एडवोकेट मेहताब को नियुक्त किया हैं। एडवोकेट निरमन कपूर, नवीन गनेरीवाला, धर्मबीर मान, कुलदीप सिंह, रणधीर सिंह जागलान और एडवोकेट मनजोत सिंह बराड़ को प्रदेश सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related