Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

चंडीगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत? एक्ट्रेस का आ गया ये बयान

Date:

चंडीगढ़ की हॉट लोकसभा सीट हर बार बेहद चर्चा में रहती है और उससे भी ज्यादा चर्चा में रहते हैं इस सीट पर चुनावी जंग लड़ने वाले उम्मीदवार। एक बार फिर चर्चाओं का कुछ ऐसा ही माहौल चंडीगढ़ लोकसभा सीट और उसके उम्मीदवारों को लेकर तैयार हो गया है। अबकी बार खास बात यह है कि चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए दो ऐसे नए उम्मीदवारों के नाम चर्चा में आ रहे हैं जिन्हें लेकर शहर की चुनावी सरगर्मी काफी ज्यादा बढ़ी हुई है। इन दोनों उम्मीदवारों में एक नाम है बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का और दूजा नाम है आप नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का।

दरअसल कहा जा रहा है कि, 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी इस बार किरण खेर की जगह बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाना चाहती है जबकि आम आदमी पार्टी बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को इस सीट पर चुनावी जंग के लिए उतारना चाहती है। यानि अलग-अलग पार्टियां चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर बॉलीवुड हसीनाओं को मैदान में उतार अपनी जीत के सपने संजोना चाहती हैं। लेकिन इस सबके बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का बड़ा बयान सामने आ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related