Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश के आईएएस अधिकारी पंकज राय देश के प्रतिष्ठ चिकित्सा संस्थान पीजीआई चंडीगढ़ में सेवाएं देंगे

Date:

हिमाचल प्रदेश के आईएएस अधिकारी पंकज राय देश के प्रतिष्ठ चिकित्सा संस्थान पीजीआई चंडीगढ़ में सेवाएं देंगे। केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय ने पंकज राय को पीजीआई का डिप्टी डायरेक्टर एडमिन (डीडीए) नियुक्त किया गया है। बतादें पंकज राय हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के डिप्टी कमिश्नर हैं और वह 2027 में सेवानिवृत्त होंगे। केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय ने इनके नाम पर मोहर लगाई है। पैनल में दूसरे स्थान पर 2011 बैच के आईएएस ललित जैन थे। वह निदेशक पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हैं और चंडीगढ़ के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के भतीजे हैं। पीजीआई के डीडीए कुमार गौरव धवन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वित्तीय सलाहकार एफए कुमार अभय को कार्यवाहक डीडीए बनाया गया था। पीजीआई प्रशासन ने 10 उम्मीदवारों के नाम केंद्र को भेजे थे। बता दें कि कुमार गौरव धवन ने 14 नवंबर 2019 को पीजीआई ज्वाइन किया था। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा पिछले साल विस्तार का अनुरोध करने के बाद उन्हें उनके मूल संगठन केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड से एक साल का विस्तार मिला था। पीजीआई में शामिल होने से पहले, कुमार गौरव धवन अतिरिक्त आयुक्त, सीजीएसटी, उप-आयुक्त, मोहाली के पद पर कार्यरत थे। उन्हें अब उनके मूल संगठन में आयुक्त के रूप में पदोन्नत किया गया है। वहीं वित्तीय सलाहकार कुमार अभय का कार्यकाल भी इसी महीने 27 नवंबर को समाप्त हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...