Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

‘एनिमल’ से हटाया गया रणबीर-बॉबी का किसिंग सीन, ओटीटी पर बिना कट के रिलीज होगी फिल्म!

Date:

Bobby Deol Ranbir Kapoor Kissing Scene: संदीप रेड्डी वांगा की लेटेस्ट डायरेक्शनल फिल्म ‘एनिमल’ देश और पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में धुंआधार परफॉर्म कर रही है. फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल सहित तमाम कलाकारों की दमदार एक्टिंग की खूब तारीफ हो ही है. इस फिल्म में भरपूर एक्शन है तो इमोशन भी है, रोमांस भी है और खूब इंटीमेट सीन्स भी हैं.

ऐसे में इस फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़ा हुआ है. हालांकि फिल्म की कुछ कट्स के साथ थिएट्रिकल रिलीज हुई थी. इनमें रणबीर कपूर और बॉबी देओल का किस सीन भी कट कर दिया गया  था. लेकिन फिल्म को ओटीटी पर अनकट रिलीज किया जाएगा.

‘एनिमल’ में रणबीर-बॉबी का था किसिंग सीन

फिल्म ‘एनिमल’ लोगों के दिलों और बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. इस फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग की तो खूब तारीफ हो ही रही है वहीं बॉबी देओल की भी जमकर सराहना हो रही है. इस फिल्म में बॉबी ने बिना एक शब्द कहे सिर्फ अपने एक्सप्रेशन से ही हर किसी को दीवाना बना दिया. फिल्म में बॉबी देओल और रणबीर कपूर का एक किसिंग सीन भी था. लेकिन इसे संदीप रेड्डी वांगा ने थिएटर रिलीज से इसे हटा दिया था और अब ताजा अपडेट यह है कि डिलीट किया गया किसिंग सीन ओटीटी वर्जन का हिस्सा होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related