Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

प्रवासी पंजाबियों ने पंजाब में बड़े स्तर पर निवेश में दिखाई रूचि

Date:

चमरोड़ पत्तन (पठानकोट), 3 फरवरीः

पंजाब सरकार द्वारा करवाई गई एन. आर. आई. मिलनी के दौरान प्रवासी भारतीयों ने राज्य में निवेश लाने के लिए हो रही संगठित कोशिशों की सराहना की।

फ्रांस में पिछले 28 साल से बसे टांडा के दलविन्दर सिंह ने कहा कि वह टांडा में यूनिवर्सिटी बनाना चाहते हैं क्योंकि भगवंत सिंह मान जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने पंजाब की नुहार बदल दी है और उनको आशा है कि पंजाब में प्रवास को उल्टा दौर शुरू हो गया है। दलविन्दर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया, जिनकी कोशिशों स्वरूप एन. आर. आईज़. का सरकार के प्रति भरोसा मज़बूत हुआ है। उन्होंने कहा कि अपने गाँवों की मज़बूती के लिए भी एन. आर. आईज़. पंजाब सरकार को हर योग्य सहायता देने के लिए वचनबद्ध हैं।

अमरीका के न्यूयॉर्क में बसे मुकेरियाँ के सेवा सिंह ने कहा कि एन. आर. आईज़. को लेकर पंजाब सरकार बहुत गंभीरता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विदेश में बसे उनके बच्चे अक्सर पंजाब आते हैं और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवायी वाली पंजाब सरकार के कामकाज और एन. आर. आईज़. के लिये किये जा रहे प्रयासों से बहुत खुश हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related