Sunday, May 31, 2026
Sunday, May 31, 2026

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सोनीपत पुलिस लाइन में किया ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन

Date:

। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने देर सांय सोनीपत जिला में प्रदेश की पहली पुलिस ई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान विभिन्न सरकारी व डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा डी ए वी पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक ने ई-लाइब्रेरी परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने उपस्थित विद्यार्थियों तथा आसपास के गांव के मौजिज लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी ।उन्होंने कहा कि ई-लाइब्रेरी खुलने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध करवाई जाने वाली पाठ्य सामग्री से विद्यार्थियों को सीखने तथा जीवन में आगे बढऩे को लेकर प्रेरणा मिलेगी। इसके साथ ही इस ई लाइब्रेरी के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करने का प्रयास किया गया है, जहां वे कई भाषाओं का ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related