Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

अबोहर में 5 बेटियों की मां की मौत:तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर

Date:

 

अबोहर–पंजाब में अबोहर में नई सड़क पर आज सुबह एक तेज रफ्तार PRTC बस ने एक महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुभाष नगर निवासी 45 वर्षीय सोनी देवी के रूप में हुई है।

 

घटना आभा स्क्वेयर के 100 फुटा रोड पर हुई। जहां सोनी देवी साइकिल से बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। चौराहे पर मुड़ते समय PRTC बस ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे वह बस के नीचे आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बस ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

घटनास्थल पर मौजूद गवाहों के अनुसार, सोनी देवी सही दिशा में साइकिल चला रही थीं और दुर्घटना बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुई। मृतका 5 बेटियों की मां थी और परिवार के पालन-पोषण के लिए मजदूरी का काम करती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related