Sunday, May 31, 2026
Sunday, May 31, 2026

अजीम प्रेमजी ने नारायण मूर्ति को नहीं दी थी Wipro में नौकरी, फिर उन्होंने ऐसे बनाई Infosys कंपनी

Date:

इंफोसिस (Infosys) के सह संस्थापक नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) ने बताया है कि उन्हें विप्रो (Wipro) ने नौकरी देने से मना कर दिया था. इसके बाद उन्होंने अपने छह मित्रों के साथ मिलकर इंफोसिस की स्थापना की. विप्रो के पूर्व चेयरमैन अजीम प्रेमजी (Azim Premji) ने इस बात को स्वीकारा था. उन्होंने कहा था कि नारायण मूर्ति को नौकरी न देना विप्रो की सबसे बड़ी गलतियों में से एक थी.

अजीम प्रेमजी ने इसे विप्रो की सबसे बड़ी गलती बताया था 

नारायण मूर्ति ने सीएनबीसी टीवी 18 को दिए इंटरव्यू में बताया कि अजीम प्रेमजी ने उन्हें नौकरी न देने की गलती को स्वीकारा था. उन्होंने कहा था कि यदि यह गलती न हुई होती तो आज उनके सामने इंफोसिस एक चुनौती बनकर नहीं खड़ी रहती. फिलहाल इंफोसिस का मार्केट कैप 6.65 लाख करोड़ और विप्रो का 2.43 लाख करोड़ रुपये है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रवनीत बिट्टू पर एससी आयोग सख्त, जातिसूचक टिप्पणी मामले में जांच शुरू

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने केंद्रीय राज्य मंत्री...