Monday, June 15, 2026
Monday, June 15, 2026

मोगा में युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:कमरे में लटका मिला शव

Date:

 

मोगा—मोगा जिले के निहाल सिंह वाला थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर में एक युवक ने अपने क्वार्टर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू की। चौकी बिलासपुर में तैनात एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 21 वर्षीय अरमान सिंह के रूप में हुई है।

बता दे कि वह गांव गिलजे वाला का निवासी था। अरमान सिंह बिलासपुर गांव के पास चल रहे सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करता था और वहीं बने क्वार्टर में रह रहा था।पुलिस के अनुसार, युवक ने बीती रात अपने कमरे में फंदा लगा लिया था। सुबह जब उसके अन्य साथियों ने उसे देखा, तो वह फंदे से लटका हुआ था।

पुलिस ने शव को उतारा

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक कुछ समय से मानसिक परेशानी से जूझ रहा था। आशंका है कि इसी कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related