Wednesday, May 6, 2026
Wednesday, May 6, 2026

पंजाबी गायक हंसराज हंस की पत्नी का निधन

Date:

 

जालंधर–पंजाब के जालंधर से संबंध रखने वाले प्रसिद्ध सूफी गायक व भाजपा के पूर्व सांसद हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन हो गया है। बीमारी के बाद आज दोपहर को उन्होंने जालंधर के टैगोर अस्पताल में अंतिम सांस ली।

वह बॉलीवुड सिंगर दलेर मेहंदी की समधन थीं। दलेर मेहंदी की बेटी अजीत कौर की शादी रेशम कौर के बेटे नवराज हंस से हुई है। बता दें कि आज से करीब 16 दिन बाद 18 अप्रैल को हंसराज हंस की एनिवर्सरी थी।

रेशम कौर के निधन के बाद से परिवार में शोक की लहर है। हंसराज हंस के घर में उनके रिश्तेदार दुख प्रकट करने के लिए पहुंच रहे हैं। घर के अंदर टेंट सहित अन्य तैयारी शुरू हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं। कुछ समय से वह जालंधर के टैगोर अस्पताल में भर्ती थीं। हाल ही में बीमारी के चलते उनके स्टंट भी डाला गया था। इसके बाद भी उन्हें कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा था। अब 62 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...