Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

पंजाब में इस तारीख से करवट लेगा मौसम, छाएंगे बादल और बढ़ेगी ठंड

Date:

 

पंजाब : पंजाब भर में एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है और उमस ने लोगों को परेशान किया हुआ है। इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ौतरी दर्ज की गई है। वहीं जालंधर शहर में प्रदूषण भी बढ़ने लगा है और एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 पार कर गया है।

अगले तीन दिन राहत नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक दिन का तापमान 35-36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान तेज धूप और उमस होगी। मौसम विभाग का कहना है कि 5 अक्टूबर को मौसम करवट लेगा। इसके बाद बादल छाने के साथ ही सुबह और शाम की ठंडक भी बढ़नी शुरू हो जाएगी।

बता दें कि पंजाब से मानसून 25 सितंबर को विदा हो चुका है। इसके बाद अब लोगों को ठंड का इंतजार है क्योंकि त्योहारों का सीजन आ गया है पर पंजाब में अभी भी काफी गर्मी पड़ रही है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...