Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Date:

मानसा: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मानसा से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर दावा ठोका है। उन्होंने कहा कि वह हर हाल में यह चुनाव लड़ना चाहते हैं ताकि राजनीति में आकर अपने बेटे को इंसाफ दिला सकें। बलकौर सिंह कांग्रेस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

गौरतलब है कि दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला भी मानसा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके है और चुनाव के बाद जवाहरके गांव में मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिता बलकौर उनके लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं। बलकौर सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। उन्हें सरकारों से अपने बेटे के लिए इंसाफ मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में कूद पड़े हैं और कांग्रेस आलाकमान से मांग करते हैं कि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में मानसा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related