Thursday, August 14, 2025
Thursday, August 14, 2025

पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में आज छोड़ा जाएगा पानी, नंगल डैम पहुंचेंगे CM Mann

Date:

 

पंजाब : पंजाब व हरियाणा के बीच चल रहे पानी के विवाद के बीच एक अहम खबर सामने आई। आज भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) पंजाब सहित हरियाणा और राजस्थान को पानी छोड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान BBMB तीनों राज्यों में नए सर्किल में पानी छोड़ेगा। ये फैसला 15 मई को हुई बैठक के दौरान तय किए गए मापदंडों के अनुसार लिया गया है।

बताया जा रहा है कि, इस दौरान BBMB द्वारा पंजाब को करीब 17 हजार क्यूसेक, हरियाणा को 10 हजार 300 क्यूसेक और राजस्थान को 12 हजार 400 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा और ये प्रक्रिया आज 21 मई से शुरू होकर 31 मई तक समाप्त होगी। वहीं आप को बता दें कि, नंगल डैम पर पानी को बचाने के लिए चल रहे मोर्चे में शामिल होने के लिए आज मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचेगे।

मिली जानकारी के अनुसार आज सीएम मान के नंगल डैम पर पहुंचने से पहले ही BBMB के अधिकारी सुबह 9 बजे वहां पहुंच गए। इसके साथ ही तीनों राज्यों को उनकी जरूरत के हिसाब से पानी छोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। आपको बता दें कि 15 मई को BBMB मुख्यालय में बैठक के दौरान तीनों राज्यों को उनकी आवश्यकता के अनुसार पानी छोड़ने का फैसला लिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

न्यूजीलैंड के आईलैंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप

  International : न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में बुधवार...

बिहार के भागलपुर में 100 घर गंगा में डूबे:; 5 राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

  नई दिल्ली---उत्तर प्रदेश-बिहार में जमकर बारिश हो रही है।...

Punjab में बाढ़ का खतरा बढ़ा! छोड़ा गया हजारों क्यूसिक पानी

  फिरोजपुर: हिमाचल प्रदेश और आसपास के पहाड़ी राज्यों में...

पंजाब में CM भगवंत मान ने नशों के खिलाफ छेड़ा महायुद्ध, किया यह बड़ा दावा

    जालंधर/पटियाला/चंडीगढ़  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा...