Sunday, October 4, 2026
Sunday, October 4, 2026

बिहार के भागलपुर में 100 घर गंगा में डूबे:; 5 राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

Date:

 

नई दिल्ली—उत्तर प्रदेश-बिहार में जमकर बारिश हो रही है। बिहार के 12 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां के भागलपुर में 100 से ज्यादा घर गंगा नदी में डूबे हैं। 3500 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बुधवार को भी 14 जिलों में तेज बारिश हो रही है।

उधर, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, गोरखपुर समेत कई जिलों में बारिश जारी है। मुरादाबाद में बाढ़ में कल बहे पुलिस सिपाही मोनू रामगंगा का शव 24 घंटे बाद बरामद हुआ। फर्रुखाबाद के 50 से ज्यादा गांवों में बाढ़ है।

यहां के पंखियन की मड़ैया गांव में मुस्लिम परिवार में बेटी की शादी थी। ऐसे में दूल्हा करीब 50 लोगों के साथ नाव से गांव पहुंचा। तब जाकर निकाह हुआ।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में अगले 24 घंटे में 180mm तक बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में तेज बारिश जारी है। यहां के 11 जिलों में बाढ़-लैंडस्लाइड का खतरा है। 5 अगस्त को सैलाब में समाए धराली में ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (GPR) की मदद से करीब तीन मीटर गहराई वाले 20 स्पॉट में इंसानी मौजूदगी तलाशी जा रही है। यहां 66 लोग लापता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਟ੍ਰਿਪਲ ਐੱਚ ਸਕ੍ਰੀਨਿੰਗ ਨੂੰ ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਬਣਾਇਆ

ਸਰਕਾਰੀ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਐੱਚ.ਆਈ.ਵੀ., ਹੈਪੇਟਾਈਟਸ-ਬੀ ਅਤੇ ਹੈਪੇਟਾਈਟਸ-ਸੀ...

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : लाल चंद कटारूचक्क

 खाद्य मंत्री ने तरनतारन दाना मंडी में धान की...