Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

Punjab Police का बड़ा Action, इस इलाके में चला पीला पंजा

Date:

 

सुल्तानपुर लोधी : पंजाब में एक बार फिर अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की गई है। कपूरथला जिला प्रशासन द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए बड़े अभियान के दौरान आज सुबह सुल्तानपुर लोधी थाने के गांव तोती में नशा तस्कर सुरजीत सिंह उर्फ ​​तोता द्वारा पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाए गए अवैध निर्माण को गिरा दिया गया।

एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि बीडीपीओ सुल्तानपुर लोधी गुरमीत सिंह द्वारा दिए गए आदेशों पर कार्रवाई करते हुए सिविल और पुलिस प्रशासन ने आज गांव तोती में सुरजीत सिंह उर्फ ​​तोता द्वारा 10 मरला पंचायती जमीन पर किए गए कब्जे पर जेसीबी मशीन चलाई। उन्होंने बताया कि सुरजीत सिंह उर्फ ​​तोता व उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ एनडीपीएस के 18 अलग-अलग मामले दर्ज हैं, जिनमें वह जेल में बंद है। करनैल सिंह के बेटे सुरजीत सिंह उर्फ ​​तोता पर 2013 से अब तक विभिन्न थानों में एनडीपीएस के 7 मामले दर्ज हैं, जबकि उसकी पत्नी कुलवंत कौर उर्फ ​​बिल्लो पर भी नशा तस्करी से संबंधित 4 मामले दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related