Friday, August 21, 2026
Friday, August 21, 2026

युद्ध नशों  विरुद्ध: 40वें दिन पंजाब पुलिस ने 111 नशा तस्करों को किया गिरफ़्तार; 3.7 किलो हेरोइन, 98 हज़ार रुपये की ड्रग मनी बरामद

Date:

 

चंडीगढ़, 9 अप्रैल:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य से नशों के पूरी तरह से खात्मे के लिए शुरू किए गए युद्ध नशों विरुद्ध को 40वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 111 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्जे से 3.7 किलो हेरोइन, 253 किलो भुक्की और 98,800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही, 40 दिनों में गिरफ़्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 5535 हो गई है।

यह ऑपरेशन डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर सुपरिंटेंडेंट्स ऑफ पुलिस को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में एक 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि 77 गैज़ेटेड अधिकारियों की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिस मुलाज़िमों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 399 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसके चलते राज्य भर में 66 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान 437 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन (इंफोर्समेंट), नशामुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) – लागू की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गन्ने से इथेनॉल बनाने से 17 दिनों में चीनी 20 रुपए महंगी- केजरीवाल

 इथेनॉल को पेट्रोल में मिलाकर ये लोग विदेशी...