Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

झारखंड की 38 सीटों पर वोटिंग: सुबह 9 बजे तक 12.71% वोटिंग

Date:

 

झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी और सेकेंड फेज में आज 12 जिलों की 38 सीटों पर वोटिंग जारी है। यह शाम 5 बजे तक चलेगी। सुबह 9 बजे तक 12.71% वोटिंग हुई है। 14,218 पोलिंग स्टेशन में से 31 बूथों पर शाम 4 बजे मतदान खत्म हो जाएगा। 1.23 करोड़ लोग वोट डालेंगे।

इस बीच गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के भाई खुलेआम पैसे बांट रहे हैं। चुनाव आयोग पंगु बना है।

सेकेंड फेज की 38 में से 18 सीटें संथाल, 18 सीटें उत्तरी छोटा नागपुर और दो सीटें रांची जिले की हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 528 कैंडिटेट्स मैदान में हैं। इनमें से 55 महिला उम्मीदवार हैं। 127 करोड़पति हैं, जबकि 148 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

इसी फेज में JMM अध्यक्ष शिबू सोरेन के परिवार के चार लोग चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें बेटा और सीएम हेमंत सोरेन, बहू कल्पना सोरेन, छोटे बेटे बसंत सोरेन, बड़ी बहू सीता सोरेन हैं। इसके अलावा पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और विपक्ष के नेता अमर बाउरी, मंत्री इरफान अंसारी भी चुनाव लड़ रहे हैं। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

इस फेज की 38 सीटों में NDA की तरफ से भाजपा 32 और आजसू 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, INDIA ब्लॉक में झामुमो 20, कांग्रेस 12, राजद 2 और माले 4 सीटों पर लड़ रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related